Written By Azhar Naim
Edited by: Azhar Naim
बिना लक्षण भी व्यक्ति हो सकता है हाई बीपी की बीमारी का शिकार. (Image Source/AI)
BP Problem: अच्छी सेहत आज के वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि स्थिति ऐसी बन चली है कि अक्सर घरों में कोई न कोई किसी न किसी हेल्थ से जुड़ी समस्या का शिकार है. आमतौर में लोग बीमारियों में बड़ी बीमारी कैंसर, डायबिटीज को ही मानते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि बीपी की बीमारी भी खतरनाक होती है, जिसका कंट्रोल से बाहर रहना कई गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है. अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बीपी की बीमारी बिना किसी लक्षण के भी शरीर में पनप सकती है, यानी कि व्यक्ति अगर ये सोच रहा होगा कि उसकी सेहत बिल्कुल ठीक है और वह जांच नहीं करवा रहा होगा, तो हो सकता है कि उसे बीपी की समस्या हो. आइए AIIMS के डॉ. अंबुज रॉय से जानते हैं कितनी खतरनाक है बीपी की बीमारी और क्यों जरूरी है इसकी समय रहते स्क्रीनिंग?
यह भी पढ़ें: सेहत न बिगड़े, इसके लिए हाई BP के मरीज सुबह उठते ही क्या करें और किन आदतों से बचें?
किसी भी बीमारी के खतरे को जानने से पहले उसके बारे में जानना कि आखिर वह है क्या वो भी जरूरी है. प्रो. डॉ. अंबुज रॉय – प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी विभाग, एम्स नई दिल्ली इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान इस बीपी के बारे में कई हैरान करने वाली बातें बताते हैं. बीपी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो डॉक्टर अंबुज रॉय बताते हैं कि बीपी के बारे में जानना सभी के लिए जरूरी है. प्रो. डॉ. अंबुज रॉय कहते हैं कि जब हमारी धमनियों में ब्लड दौड़ता है, को उसका एक प्रेशर होता है, जो शरीर के अलग-अलग अंगों में खून को पहुंचाने में मदद करता है. लेकिन जब यह प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और जितनी डिजायर्ड वैल्यू है उससे ज्यादा हो जाता है यानी कि ज्यादातर हम कट ऑफ नॉर्मल बीपी का 140/90 लेते हैं अगर किसी का बीपी 140/90 से ज्यादा रहता है, तो इसे हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं.
डॉ. अंबुज रॉय इंटरव्यू में आगे कहते हैं कि बढ़े हुए बीपी के कारण दिक्कतें हो सकती है, जिसका बुरा असर सिर से पांव तक हो सकता है. डॉक्टर बताते हैं कि;
इसके अलावा;
डॉ. अंबुज रॉय आगे कहते हैं कि- जैसा कि मैनें कहा कि शरीर के सारे अंग और ऑर्गन्स को हाई ब्लड प्रेशर से दिक्कत हो सकती है, इसलिए इसको नापना और इसका बचाव करना बहुत जरूरी है. डॉक्टर बताते हैं कि बीपी एक साइलेंट किलर है, क्योंकि उनके अनुसार, 90 प्रतिशत लोगों में इस बीमारी का कोई सिम्टम नहीं होता है. डॉक्टर ने एक बात काफी अच्छी बताई की ‘हम डॉक्टर के पास जाते हैं सिर्फ बुखार सिर दर्द के लिए’ ऐसे में बीपी की बीमारी का कोई लक्षण दिखेगा ही नहीं, तो व्यक्ति डॉक्टर के पास क्यों जाएगा, इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति को नियमित रूप से इसे नापना चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक बीपी की स्थिति रहने पर व्यक्ति को हार्ट अटैक या किडनी फेलियर के वक्त ही मालूम चलता है कि उसे सालों से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी रही है. इसलिए नियमित जांच से ही इससे राहत मिल सकती है.
प्रो. डॉ. अंबुज रॉय से सवाल पूछा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति एकदम फिट महसूस कर रहा है, तो क्या ऐसा हो सकता है कि उसे ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं है या उसे भी जांच करवाते रहना चाहिए? इस सवाल पर डॉक्टर कहते हैं कि जैसा कि मैंने बताया कि बीपी की बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग समझते हैं कि गुस्सा आ रहा है और कुछ सिर दर्द हो रहा है कभी उस आदमी को हाई ब्लड प्रेशर है, तो ऐसा नहीं है. प्रो. डॉ. अंबुज रॉय बताते हैं कि, आम जनता में अगर हम नापें और जैसा बहुत से पॉपुलेशन स्टडी में देखा गया है कि आम जनता में जब सर्वे किया और ब्लड प्रेशर मापा तो ऑलमोस्ट 40-50% लोगों को पता ही नहीं था कि उनको ब्लड प्रेशर है. वो पहली बार जब मापा गया तभी पता चला. तो इसलिए हम लक्षणों पे नहीं रिलाई कर सकते हैं. हमें एक्टिवली लोगों के ब्लड प्रेशर नापने पड़ेंगे, तभी हम बता पाएंगे कि उनको हाइपरटेंशन है या नहीं है. इसलिए स्क्रीनिंग इस बीमारी में बहुत जरूरी है.
WHO की रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग बीपी की बीमारी का शिकार हैं, जिसके पीछे उनकी कुछ कारण जिम्मेदार हैं. इन कारणों में कुछ ऐसे हैं, जिन पर व्यक्ति का कंट्रोल नहीं है और कुछ कारण उन्हीं की कुछ गलत आदतें हैं. इनमें;
डॉक्टर बताते हैं कि हाई बीपी की स्थिति में रोजाना एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है और साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. इसके अलावा डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का ही सेवन करें और खुद से कोई दवा न लें. अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल से बीपी की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: High BP का असर सिर्फ दिल तक नहीं! किडनी और दिमाग को भी पहुंच सकता है नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
SOURCE: Ministry of Health & Family Welfare, WHO
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301