पटना में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प: वाटर कैनन और लाठीचार्ज कर खदेड़ा; पेपर लीक को लेकर राजभवन घेराव के लिए… – Dainik Bhaskar

पटना में बुधवार को पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई है। छात्र पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया।
पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले दागे गए। लाठीचार्ज किया गया।
इसके बाद भी छात्र हजारों की संख्या में जेपी गोलंबर पर डटे रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश करती रही। कुछ छात्र सड़क पर बैठ गए। 20 मिनट बाद छात्रों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। छात्र जेपी गोलंबर से आगे निकले हैं।
पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर फिर बैरिकेडिंग की है। यहां भी भारी फोर्स तैनात है। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले लेकर जवान खड़े हैं।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि ये मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन और वहां शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में निकाला जा रहा है।
पटना में छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने क्या कहा
खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
जेपी गोलंबर पर छात्र पुलिस से भिड़ गए। बैरिकेडिंग तोड़ते हुए स्टूडेंट्स डाकबंगला चौराहे की ओर निकले हैं। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने छात्रों पर फिर से लाठीचार्ज किया।
छात्र ने कहा, पुलिस ने हमें लाठियों से पीटा है। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हमें बहुत बुरी तरह से मारा है। ये सरकार किसी की नहीं सुनती है। हम अपनी मांगे मनवाकर रहेंगे।
छात्र विशाल कुमार ने कहा कि हम आजाद भारत में खुदको गुलाम महसूस कर रहे हैं। मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि तत्काल धर्मेंद्र प्रधान और मोदी जी को बर्खास्त कर के नई सरकार का गठन किया जाए। ऐसी सरकार आए जो हमारी बात सुने, उस सरकार में हमें अपनी बात रखने का अधिकार हो।
छात्र सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी। भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे के नाके लग रहे हैं। वहीं पुलिस लगातार छात्रों से हटने की अपील कर रही है।
जेपी गोलबंर पर छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क पर लाठियां पड़ीं हैं। छात्रों का कहना है कि ये पुलिस की लाठियां हैं जो उन पर बरसाई गईं। इनमें से कई लाठियां टूट हुई हैं।
पुलिस के एक्शन के बाद भी जेपी गोलंबर पर छात्र डटे हुए हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लहराए जा रहे हैं।
राजभवन के लिए निकले छात्रों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर रोका था। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पटना में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई है। छात्र पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोक लिया।
पुलिस ने छात्रों से वापस लौटने की अपील की। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लाठीचार्ज कर छात्रों को हटाया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News