Feedback
बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर इलाके में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को मार गिराया. मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, बबलू कुमार और राजेश शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शेरपुर इलाके में अपराधियों के जमा होने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिससे तीनों अपराधी मौके पर ही ढेर हो गए. मुठभेड़ के दौरान मनेर थाना अध्यक्ष की वर्दी को छूती हुई एक गोली निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू