पटना से मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक उड़ान 1 मई से शुरू, 2:35 घंटे में पूरा होगा सफर – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 मई से पटना और मुंबई के बीच दैनिक सीधी उड़ानें शुरू कर रहा है। यह नई सेवा यात्रियों को व्यापार, चिकित्सा और शिक्षा के लिए अधिक स …और पढ़ें
पटना से मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक उड़ान 1 मई से  शुरू
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक मई से पटना और मुंबई के बीच नई सीधी उड़ानों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। ये उड़ानें प्रतिदिन संचालित होंगी। नए शेड्यूल के अनुसार, मुंबई से पटना के लिए उड़ान दोपहर 12 बजे मुंबई से रवाना होकर दोपहर 2:35 बजे पटना पहुंचेगी। 
वहीं, पटना से मुंबई के लिए उड़ान दोपहर 3:05 बजे पटना से प्रस्थान कर शाम 5:25 बजे मुंबई पहुंचेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस नई सेवा से पटना के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए अब सीधी और नियमित उड़ान का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। 
यह कनेक्टिविटी व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा तथा अन्य कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से मुंबई की यात्रा के लिए सीमित विकल्प उपलब्ध थे। नई दैनिक उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को अधिक सुविधा और लचीलापन मिलेगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News