'पटाखों से ठीक हो सकती हैं बीमारियां…', BJP विधायक का अजब-गजब बयान हुआ वायरल – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने कहा कि पटाखे फोड़ने से लोगों को बीमारियों से ठीक होने में मदद मिल सकती है. (Photo: PTI)
दिवाली के बाद से देश के कई इलाकों में प्रदूषण ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है. वहीं पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए एक अजब-गजब इलाज खोज निकाला है. उनका कहना है कि पटाखे फोड़ने से लोगों को बीमारियों से ठीक होने में मदद मिल सकती है. अभिनेत्री से नेता बनीं पापिया अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग तंज कस रहे हैं. इस वीडियो क्लिप में बीजेपी विधायक पटाखे फोड़ने से होने वाले होने वाले सेहत के फायदों पर जोर देती नजर आ रही हैं.
शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में काली पूजा कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पापिया अधिकारी ने कहा-”हम पुलिस के निर्देशों के मुताबिक पटाखे फोड़ेंगे. आपको पता है, पटाखे फोड़ने से कई बीमारियों को ठीक करने में भी मदद मिलती है.” बीजेपी विधायक के अजीबोगरीब बयानों ने बंगाल की राजनीति में विवाद खड़ा कर दिया है.
एक तरफ दिवाली के बाद कोलकाता प्रदूषण की मार झेल रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली के दिन कोलकाता का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 रहा, जो इसे ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में रखता है. शहर में प्रदूषण की एक और लहर के बीच, सोशल मीडिया यूजर्स ने विधायक को जमकर ट्रोल किया. स्वास्थ्य से जुड़ी पापिया अधिकारी की सलाह पर यूजर्स ने तुरंत अपनी-अपनी तीखी और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News