Feedback
अगर आप जनवरी 2027 या उसके बाद ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है. इनमें श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, गरीब रथ, सप्तक्रांति और जनशताब्दी जैसी ट्रेनें शामिल हैं.
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर इन 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन जनवरी 2027 से नए नंबरों के साथ किया जाएगा. अलग-अलग ट्रेनों के लिए नंबर बदलने की तारीख भी अलग निर्धारित की गई है. 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे इन ट्रेनों के नंबर…
1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर: पुराना नंबर 12212, नया नंबर 14032. 6 जनवरी 2027 से.
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार: पुराना नंबर 12211, नया नंबर 14031. 8 जनवरी 2027 से.
2. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार: 12557 से बदलकर 15577. 1 जनवरी से.
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर: 12558 से बदलकर 15578. 1 जनवरी से.
3. रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक-रक्सौल: 12546 से बदलकर 15546. 2 जनवरी से.
रक्सौल-लोकमान्य तिलक: 12545 से बदलकर 15545. 7 जनवरी से.
4. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस
अमृतसर-सहरसा: 12204 से बदलकर 14694. 6 जनवरी से.
सहरसा-अमृतसर: 12203 से बदलकर 14693. 7 जनवरी से.
5. दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस
दरभंगा-जालंधर सिटी: 22551 से बदलकर 15541. 2 जनवरी से.
जालंधर सिटी-दरभंगा: 22552 से बदलकर 15542. 3 जनवरी से.
6. हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस
हावड़ा-धनबाद: 22387 से बदलकर 13387. 1 जनवरी से.
धनबाद-हावड़ा: 22388 से बदलकर 13388. 1 जनवरी से.
7. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़: 22355 से बदलकर 13255. 3 जनवरी से.
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र: 22356 से बदलकर 13256. 4 जनवरी से.
8. राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस
राजगीर-नई दिल्ली: 12391 से बदलकर 13291. 1 जनवरी से.
नई दिल्ली-राजगीर: 12392 से बदलकर 13292. 1 जनवरी से.
9. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस
पटना-रांची: 12365 से बदलकर 13265. 1 जनवरी से.
रांची-पटना: 12366 से बदलकर 13266. 1 जनवरी से.
10. इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
इस्लामपुर-नई दिल्ली: 20801 से बदलकर 18633. 1 जनवरी से.
नई दिल्ली-इस्लामपुर: 20802 से बदलकर 18634. 1 जनवरी से.
11. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस
कटिहार-टाटा: 28182 से बदलकर 18188. 1 जनवरी से.
टाटा-कटिहार: 28181 से बदलकर 18187. 2 जनवरी से.
12. एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस
पटना-एरणाकुलम: 22644 से बदलकर 16360. 1 जनवरी से.
एरणाकुलम-पटना: 22643 से बदलकर 16359. 4 जनवरी से.
टिकट बुक करने से पहले नए नंबर जरूर जांचें
रेलवे के इस बदलाव के बाद यात्रियों को जनवरी 2027 में सफर के लिए ट्रेन की जानकारी लेते समय नए नंबर का ध्यान रखना होगा. टिकट बुकिंग, ट्रेन की स्थिति और यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर संबंधित ट्रेन का नंबर जांच लें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू