Feedback
उत्तर प्रदेश के सियासी मैदान में पूर्व सीबीआइ चीफ एम नागेश्वर राव की एंट्री हुई है. उनकी पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों से आवेदन मांगना शुरू कर दिया है.
हैदराबाद बेस्ड रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी नागेश्वर राव ने लगभग एक महीना पहले पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर रही है. राज्य में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘यह आवेदन केवल पहले चरण की शुरुआती स्क्रीनिंग के लिए है. जो आवेदक शुरुआती तौर पर सही पाए जाएंगे, उनसे दूसरे चरण में विस्तृत जानकारी और जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे.’
पार्टी में शामिल होने के लिए आवेदकों का सर्वजन सनातन पार्टी की विचारधारा, कोर ऑब्जेक्टिव्स और पॉलिसीज में भरोसा होना जरूरी है. साथ ही आवेदक का भारतीय नागरिक होना, उत्तर प्रदेश की किसी भी विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना और नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी की तारीख तक मिनिमम 25 साल की उम्र पूरी होना अनिवार्य है.
पूर्व सीबीआइ एडिशनल डायरेक्टर, जिन्हें 2019 में डायरेक्टर ऑफिस का चार्ज मिला था, उन्होंने कहा, ‘भारत को विभाजन की राजनीति से बाहर निकलकर एक एकजुट राष्ट्रीय मकसद को फिर से खोजने की जरूरत है.’
जाति और धर्म के आधार पर बंटे राजनीतिक माहौल में, राव का दावा है कि उनकी पार्टी एक ऐसा भारत बनाना चाहती है जो सोच में आधुनिक हो, सभ्यता से जुड़ा हो और जिसका उद्देश्य एकजुटता वाला हो.
उन्होंने कहा, ‘हम अतीत को फिर से नहीं बनाना चाहते. हम भारत को विरासत में मिली सबसे अच्छी चीजों को अपनाना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान के लिए नया रूप देना चाहते हैं, ज्ञान और इनोवेशन के जरिए उन्हें समृद्ध करना चाहते हैं और उन्हें मजबूत बनाकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहते हैं.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू