भास्कर न्यूज | सीवान
शहर के गांधी मैदान में पत्नी पति के साथ नहीं रहने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा की। जबकि ससुराल पक्ष के द्वारा पत्नी को रखने की बात कही जा रही है लेकिन पत्नी के द्वारा हल्ला हंगामा और शोर मचाया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग और आने जाने वाले सभी राहगीर रुक गए। भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गया। गांधी मैदान में तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। काफी मशक्कत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके में रहने की अनुमति दी। पूरा मामला पति के साथ नहीं रहने के लिए हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। दोनों आंदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। शादी के बाद पत्नी को शहर की एक निजी नर्सिंग होम में काम कर रहे स्टाफ से प्यार हो गया। प्यार इतना परवाना चढ़ा की पत्नी को पति दुश्मन लगने लगा। एक साल से पत्नी गाजियाबाद में रह रही थी। जहां प्रेमी का आना-जाना लगा रहता था। प्रेमी के द्वारा उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया गया। हालांकि प्रेमी की शादी 2 माह पहले ही हो गई है। प्रेमिका पत्नी प्रेमी और पति से परेशान होकर खुद को अकेला रखना चाहती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.