भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर मैथिली से बच्चों को कराया रूबरू – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में आयोजित सात दिवसीय “भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर” का भव्य समापन हो गया। 19 मई से शुरू हुए इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था।शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने मैथिली भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपनी मातृभाषा और संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।शिविर के दौरान समन्वयक अनिल कुमार गुप्ता ने बच्चों को मैथिली भाषा एवं उससे जुड़ी अनुशांगिक भाषाओं की जानकारी दी। साथ ही महाकवि विद्यापति की प्रेरक कहानियां सुनाकर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों को डिजिटल माध्यम से मिथिला के ऐतिहासिक शहरों का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा मधुबनी पेंटिंग, पारंपरिक व्यंजन, लोकगीत, फल-सब्जियों एवं मिथिला की सांस्कृतिक विरासतों से परिचित कराया गया। शिविर में मिथिला के गौरवशाली इतिहास, प्रसिद्ध इमारतों, नदियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News