—विज्ञापन—
अलवर में पति की हत्या कर पत्नी को नीले ड्रम में भरकर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कई दिनों से अपने बच्चों समेत फरार थी। यह परिवार अलवर में किराए के घर में रहता था। छत से अचानक तेज बदबू आने के बाद जब पुलिस को बुलाया गया, तो ड्रम में से लाश मिली।
मृतक की पत्नी के साथ ही मकान मालिक का बेटा भी फरार था। ऐसे में यह अंदेशा हो गया था कि दोनों साथ में फरार हुए हैं। अब महिला को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि मृतक व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। काम की तलाश में वह अलवर आया था। यहां उसकी पत्नी को मकान मालिक के बेटे से प्यार हो गया। दोनों कई दिनों से फरार चल रहे थे। अब पुलिस को इस मामले में कामयाबी मिली है। दोनों को पुलिस ने खैरथल-तिजारा जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH | Alwar, Rajasthan | Man’s body found in a drum on rooftop on his rented accommodation in Adarsh colony, Kishangarh Bas. His wife, three children & the landlord's son are missing. Police probe on. pic.twitter.com/AlW5lLu2VZ
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनीता और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव को छत पर ड्रम में रखकर कपड़े से छिपाया गया था। हालांकि, कुछ दिन बाद तेज दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस से की।
💔 नीला ड्रम, खोया परिवार
अलवर में हंसराज की मौत, पत्नी और बच्चों समेत मकान मालिक का बेटा फरार। पुलिस जांच में।#Alwar #BlueDrumMystery #CrimeAlert #Rajasthan pic.twitter.com/BkfI5YYjVG
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ड्रम को खुलवाया, तो उसमें शाहजहांपुर जिले के निवासी हंसराम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव जल्दी सड़ जाए, इसके लिए उसमें नमक भी डाला गया था। हंसराम ईंट भट्टे पर काम करता था और शराब पीने का आदी था।
यह भी पढ़ें : नीले ड्रम में फिर मिला शव, पढ़ें राजस्थान की मेरठ की ‘मुस्कान और ‘साहिल’ जैसी लव स्टोरी और हत्याकांड की कहानी
हत्या के बाद से पत्नी सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ फरार थी। उसके साथ मकान मालिक का बेटा भी फरार था। पुलिस को शुरू में ही अंदाजा हो गया था कि दोनों साथ में भागे हैं। इसके बाद से ही उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। अब पुलिस को इसमें कामयाबी मिली है और दोनों से पूछताछ जारी है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in