पति पवन सिंह की यादों में गुम ज्योति सिंह? देवदास के गाने से बताया दिल का दर्द – AajTak

Feedback
कहते हैं कि जब इंसान शब्दों से अपना दुख जाहिर नहीं कर पाता, तो वह म्यूजिक का सहारा लेता है. भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच के तनावपूर्ण रिश्ते से हर कोई वाकिफ है. पिछले काफी समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं और मामला कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है. इसी बीच ज्योति सिंह के पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है.
ज्योति ने एक ऐसा गाना और वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वे अंदर ही अंदर काफी टूटी हुई हैं और पवन सिंह को याद कर रही हैं. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इस पर अपनी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
पवन सिंह और ज्योति के बीच बढ़ती दूरियां
गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पिछले काफी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों सितारे काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं. उनके रिश्ते की कड़वाहट इतनी बढ़ चुकी है कि अब तलाक का मामला कोर्ट में है. इस कठिन दौर में ज्योति अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ ऐसे ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट शेयर करती हैं, जो उनके दिल के हाल को बयां करते हैं. हालिया वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखकर फैंस को लग रहा है कि ज्योति पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हो रही हैं.
A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)
देवदास के गाने से बयां किया दिल का हाल
ज्योति ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह हरे रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह एक झूले पर बैठकर शांति से किताब पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों का ध्यान खींचा. ज्योति ने इस वीडियो के साथ फिल्म ‘देवदास’ का मशहूर गाना ‘बैरी पिया’ लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में दुख दिखाने वाला इमोजी पोस्ट किया हैं. ये देख लोग कयास लगा रहे हैं कि वे पवन सिंह की यादों में खोई हुई हैं.
सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का समर्थन
ज्योति सिंह के इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ज्योति की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं ज्यादातर लोग उन्हें हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपका दर्द अब देखा नहीं जाता, अगर रिश्ता नहीं निभ रहा तो तलाक लेकर नई शुरुआत कीजिए.’ वहीं, कमेंट सेक्शन में कुछ लोग पवन सिंह के व्यवहार की आलोचना भी कर रहे हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News