पंजाब के तरनतारन में भाजपा कार्यालय पर हमला
Tarn Taran BJP Office Attack: पंजाब के तरनतारन बाईपास के पास भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला मुख्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया गया। बताते हैं कि BJP ऑफिस में मौजूद कुछ नेताओं पर भी हमला किया गया और ऑफिस में शीशे तोड़े गए। यह घटना 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दी।
इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।अचानक हुए इस घटनाक्रम से कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी मच गई।
भाजपा नेताओं के अनुसार हमलावरों ने कार्यालय के अंदर घुसते ही कुर्सियां और अन्य सामान नुकसान पहुंचाया और अराजकता की। वहीं इस दौरान पंजाब एकता जिंदाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के पोस्टर भी फेंके गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने एक युवक को पकड़ लिया था, लेकिन उसके साथी उसे छुड़ाकर ले गए। भाजपा नेताओं ने इस घटना के बाद तुरंत और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। वहीं इस घटना के बाद वहां पर तनाव पसरा हुआ है जिसे देखते हुए दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच हो रही है ताकि इस घटना के मकसद का खुलासा हो।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस घटना में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों… और देखें