सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शीश नवाया. वहीं, प्रधानमंत्री के आह्वान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने भी चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया.
इस भव्य और आध्यात्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे. गौरी शंकर मंदिर के प्रांगण में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और पूरा मंदिर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा. सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेताओं ने गौरी शंकर मंदिर से लाइव प्रसारण के जरिए सोमनाथ मंदिर में हो रहे भव्य आयोजन को देखा और इसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया.
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “अनगिनत आक्रमणों और विध्वंसों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह स्पष्ट संदेश देता है कि भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सनातन चेतना को कभी पराजित नहीं किया जा सकता.”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प के साथ विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहा है. भारत की यही सांस्कृतिक चेतना आज संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.