पत्थर से लगी ठोकर, फिर कुछ सेकेंड में मौत… महिला सड़क पर गिर पड़ी तो टैंकर ने कुचलकर घसीटा – AajTak

Feedback
तमिलनाडु के चेन्नई से सड़क हादसे का एक सीसीटीवी सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है. एक महिला सड़क पर गिर पड़ी, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया. पहियों के बीच फंसकर महिला कुछ दूर तक घिसटती चली गई. यह वीडियो कब का है, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके दृश्य इतने भयावह हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाए. 
मामला चेन्नई के माधवरम इलाके का बताया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि एक महिला सड़क किनारे पैदल चल रही होती है. तभी सड़क पर पड़े एक पत्थर से उसका पैर फिसलता है और वह सड़क पर गिर जाती है. उसी वक्त पीछे से आ रहा एक टैंकर महिला को कुचलता हुआ आगे निकल जाता है. महिला का शरीर ट्रक के पहियों में फंस जाता है और कुछ दूरी तक घिसटता चला जाता है.
महिला माधवरम में एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. कुछ ही सेकंड में घटी इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. फुटेज में यह भी दिखता है कि सड़क पर न तो कोई बैरिकेडिंग है और न ही पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ.
यह भी पढ़ें: बांदा-फतेहपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साली को कुचला, दोनों की मौत
इस वीडियो के सामने आने के बाद शहरों के भीतर भारी वाहनों की बेरोक-टोक आवाजाही पर सवाल उठने लगे हैं. नियमों के अनुसार, कई शहरों में भारी ट्रकों के लिए समय और मार्ग की पाबंदियां होती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखती है. रिहायशी इलाकों में ऐसे ट्रकों की मौजूदगी पैदल यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है.
इंडिया टुडे ने इस मामले में माधवरम ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान नहीं दिया गया. न ही अब तक यह स्पष्ट हो पाया है कि ट्रक चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News