Feedback
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की. 5 जुलाई को ये इंटीमेट वेडिंग हुई थी. आमिर-गौरी के करीबी दोस्त और परिवारवाले ही इस वेडिंग का हिस्सा बने थे. आमिर के दोस्त और लगान में उनको को-स्टार रहे अमीन हाजी भी शादी में शामिल हुए. अमीन ने आमिर संग डांस भी किया था. एक इंटरव्यू में अमीन ने एक्टर की प्राइवेट वेडिंग पर बात की है.
क्विन संग कैसा है आमिर का रिश्ता?
अमीन ने गौरी के 5 साल के बेटे क्विन संग आमिर के इक्वेशन का खुलासा किया. Rediff संग बातचीत में उन्होंने कहा- क्विन आमिर को प्यार से उनके नाम से बुलाता है. उनका रिश्ता हाल-फिलहाल में नहीं बना है. वो सालों से एक दूसरे को जानते हैं. एक शाम की बात है, हम सब पंचगनी में साथ में बैठे हुए थे. आपस में बात कर रहे थे. आमिर सतारा के कलेक्टर से कुछ बात कर रहे थे. तभी क्विन ने आमिर को आवाज दी. क्विन ने आमिर को बेड टाइम स्टोरी सुनाने को कहा. आमिर ने बिना कुछ सोचे, हमें देखा और कहा- दोस्तों मैं अभी आता हूं. वो तुरंत उठे और क्विन को स्टोरी सुनाने चले गए थे.
गौरी को किस नाम से बुलाते हैं आमिर के बच्चे?
अमीन ने बताया कि आमिर के बच्चे आयरा, जुनैद और आजाद, गौरी को उनके नाम से बुलाते हैं. अमीन ने कहा- लोग मुझसे अक्सर पूछते हैं आमिर के बच्चे गौरी के बारे में क्या सोचते हैं. सच ये है कि ये अचानक से बना रिश्ता नहीं है. आमिर और गौरी सालों से एक दूसरे को जानते हैं. वो इमरान खान की दोस्त हैं. आमिर के बच्चों संग गौरी की जेनुअन मुलाकात हुई थी. आमिर अपने हर रिश्तों को लेकर काफी सेंसेटिव हैं. अगर आप उनकी शादी की तस्वीरों को देखोगे तो सबको साथ में पाओगे. आजाद, क्विन, आमिर की मां, गौरी के पिता, उनकी आंटी और बाकी परिवारवाले साथ में थे. इससे समझ आता है कि वो सबको साथ में लेकर चलते हैं.
उधर, आमिर की तीसरी शादी पर बवाल मचा हुआ है. कई हिंदू संगठनों ने उनकी शादी को लव जिहाद का टैग दिया है. एक्टर की शादी पर सियासी गहमागहमी देखने को मिल रही है. इस पर आमिर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उनकी बहनों ने हिंदुओं से शादी की है. बेटी ने हिंदू संग रिश्ता जोड़ा. उनकी दोनों एक्स वाइव्स ने शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला था. वहीं एक्टर ने बताया कि गौरी हिंदू नहीं ईसाई हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू