Feedback
अहमदाबाद के मेमनगर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी के निजी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पत्नी ने तलाक की मांग की और ससुराल छोड़कर मायके चली गई. पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के व्यक्तिगत वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं.
जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़ित अपने परिवार के साथ मेमनगर इलाके में रहती है और एक कपड़े की दुकान में नौकरी करती है. वह अपने ससुराल में कुछ महीनों तक रहने के बाद परिवार के साथ अनबन के कारण मायके लौटने का निर्णय लिया. उसकी शादी एक साल पहले वडोदरा के युवक से हुई थी. हालांकि, दोनों पति-पत्नी एक ही इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करते थे, जिसका पासवर्ड महिला के पति के पास था.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में साइबर ठगों का बड़ा खुलासा, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को हैक करके 7 करोड़ का लगाया चूना
महिला जब मायके गई, तो उसने अपने पति से नियमित रूप से संपर्क बनाए रखा था. एक दिन महिला ने अपने पति से वीडियो कॉल के माध्यम से यह बताया कि वह एलर्जी से उबर रही है, लेकिन पति ने उसे रोगी बताते हुए बातचीत बंद कर दी. इसके बाद जब महिला ने ससुराल न लौटने का निर्णय लिया, तो पति ने बदले की भावना से उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए.
महिला को इस घटना का पता अन्य लोगों से चला, जिसके बाद उसने तुरंत धाटलोडिया पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (2), 356 (2) और आईटी एक्ट की धारा 66 (e), 67 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू