UP News: यूपी अब विश्वस्तर पर पर्यटन का प्रतिष्ठित केंद्र बनता जा रहा है. धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है. आइए आपको बताते हैं कि 2025 में घरेलू पर्यटकों से लेकर विदेशी पर्यटकों की संख्या कितनी है?
Trending Photos
UP News: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वर्ष 2025 में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं. बता दें कि प्रदेश ने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के नवीनीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास से घरेलू पर्यटन में देश में प्रथम, जबकि विदेशी पर्यटन में चौथा स्थान प्राप्त किया है.
पर्यटन मंत्रालय का आंकड़ा
भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 137 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों ने वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश का भ्रमण किया, वहीं 3.66 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी राज्य की यात्रा कर पर्यटन स्थिति को और मजबूत बनाया है. इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रयागराज में आयोजित दिव्य-भव्य महाकुंभ-2025 रहा, जहां करीब 66 करोड़ श्रद्धालु उपस्थित हुए.
अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का केंद्र
मुख्यमंत्री के पर्यटन विकास के विजन के अनुरूप अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और श्रावस्ती जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण केंद्र बन चुके हैं. दीपोत्सव, रंगोत्सव, देवदीपावली और माघ मेला जैसे आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
1283.33 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पर्यटन परियोजनाएं
वाराणसी के घाटों का सौंदर्यीकरण
एकीकृत सर्किट हाउस और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण
चित्रकूट में राम वन गमन मार्ग व कालिंजर मार्ग पर सुविधाएं
मुरादाबाद, शाहजहांपुर, वाल्मीकिनगर जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार
इसके अलावा जिला पर्यटन इकाइयों द्वारा 7 करोड़ रुपये की लागत से पांच नई परियोजनाएँ भी प्रारंभ की गई हैं. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहयोगिता योजना के तहत भी परियोजनाओं को मंज़ूरी दी जा रही है, जिनमें 2 परियोजनाएं अनुमोदित और 4 अन्य को स्वीकृति मिलने वाली है.
महाकुंभ-2025 और भव्य सांस्कृतिक आयोजन
2025 के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ-2025 में देश और विदेश से विशाल संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भाग लिया. अयोध्या का दीपोत्सव, जहां दीयों के जलते प्रकाश ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, और वाराणसी की रामलीला में विश्व का सबसे बड़ा राम तख़्त गिनीज बुक में दर्ज हुआ. संदर्भों ने गंगा घाट पर राम कथा, कथक नृत्य, 3-D होलोग्राम प्रस्तुति और प्रोजेक्शन मैपिंग से पर्यटकों का मन मोह लिया.
ब्रज-क्षेत्र की रंगोत्सव और लठमार होली, घाघरा महोत्सव, ब्रह्मा महोत्सव, दूधई मेला व कई स्थानीय मेले-उत्सवों ने प्रदेश की संस्कृति को और समृद्ध किया और पर्यटक संख्या, राजस्व तथा स्थानीय रोजगार में वृद्धि की.
निवेश और वैश्विक मंच पर प्रचार
उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के अंतर्गत up-tourismportal.in पर अब तक 1,757 पर्यटन इकाइयों का पंजीकरण हुआ है, वहीं 37,688.58 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. पर्यटन विभाग ने ज्यूरिख ट्रैवल मार्ट, ग्लोबल ट्रैवल मार्केट-2025, पेरिस फेशनवीक, GTA सीरीज, ITB एशिया, FITUR-2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रदेश का प्रचार-प्रसार किया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.