पश्चिम बंगाल: कोलकाता में पकड़ा गया बांग्लादेशी घुसपैठिया, दो साल से रह रहा था अवैध रूप से भारत में – आज तक

Feedback
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कालीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने 41 साल के बांग्लादेशी नागरिक आज़ाद शेख अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आज़ाद बीते दो साल से भारत में बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से रह रहा था. 
आजाद शेख पर विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल आजाद को हिरासत में लेकर उसकी गतिविधियों और प्रवास की अवधि की जांच कर रही है.
बांग्लादेशी नागरिक पर पहले ही दर्ज था केस
बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर घायल कर भागने के मामले में केस दर्ज किया गया था. इस घटना में एएसआई सुसेन दास घायल हो गए थे, जिनके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 18 मई को धारा 281/125(बी)/324(4)/110 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था. उसपर  सरकारी अधिकारियों के समक्ष झूठे बयान देने का आरोप भी है.
यह भी पढ़ें: जिहाद की डिजिटल फैक्ट्री का पर्दाफाश, बंगाल में JMB के दो आतंकी गिरफ्तार, भारत के खिलाफ छेड़ना चाहते थे जंग
एक्शन में बंगाल पुलिस
पुलिस जांच कर रही है कि आज़ाद शेख के भारत में रहने के लिए  किसी स्थानीय नेटवर्क से मदद मिली थी. ये गिरफ्तारी पुलिस द्वारा बंगाल में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल रूप से जानकारी साझा करें.
बता दें कि हाल में ही भारत सरकार ने बांग्लादेश को 2,369 अवैध घुसपैठियों की लिस्ट सौंपकर इनकी राष्ट्रीयता वेरिफाई करने की अपील की. भारत ने पड़ोसी देश से कहा है कि हम इन नागरिकों को राष्ट्रीयता का वेरिफिकेशन हो जाने के बाद डिपोर्ट करेंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News