पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) पर की सीमा पार से आने वाले घुसपैठियों ने झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ को नाकाम किया। हालांकि झड़प के दौरान एक जवान घायल हुआ। एक घुसपैठिया भी गिरफ्तार किया गया है।
घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले में बॉर्डर से लगे मलिकपुर गांव में 4-5 जनवरी की रात में हुई। डकैती और स्मगलिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के कई लोग बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
रात में पेट्रोलिंग कर रहे BSF जवानों ने घुसपैठ कर रहे बदमाशों को खदेड़ा था। इसी दौरान उन लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया। BSF ने भी जवाबी कार्रवाई की। बदमाशों में टीम की गाड़ी भी छीनने की कोशिश की।
इसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियारों से टीम पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने बदमाशों पर गोला-बारूद दागा और गोलियां चलाईं। बदमाश अपनी जान बचाकर बांग्लादेश की ओर भाग निकले।
घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…
कटर, लाठियां-डंडे बरामद हुए
बीएसएफ के मुताबिक जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां घना कोहरा था। छानबीन के दौरान वहां फेंसिंग कटी मिली। मौके से लाठियां-डंडे, धारदार हथियार, वायर कटर बरामद हुए हैं।
त्रिपुरा- BSF की फायरिंग में युवक घायल
बांग्लादेश से त्रिपुरा में अवैध रूप से घुसे भारतीय युवक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को भारत लौटते समय बॉर्डर पर गोली चला दी। जिसमें वो घायल हो गया। युवक को अगरतला के GBP अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि युवक का अख्तर जमाल रोनी है। जो सोमवार को एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश में घुसा था। रोनी के साथ एक महिला भी थी। दोनों मंगलवार को वापस भारत लौट रहे थे। जिसके लिए दोनों ने फेंसिंग काटकर भारत में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों की चेतावनी के बाद भी वह नहीं रूके।
जिसके बाद जवानों ने दोनों पर एक-एक राउंड गोली चलाई। जिसमें युवक घायल हो गया, वहीं महिला पास के गांव में भाग गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल के पुटिया गांव के निवासी हैं।
अपने कार्यक्षेत्र में क्या-क्या कार्रवाई कर सकती है BSF?
BSF को अपने कार्यक्षेत्र में पासपोर्ट एक्ट, NDPS एक्ट और सीमा शुल्क जैसे केंद्रीय कानूनों के तहत तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी का अधिकार है।
……………………………
BSF ने बांग्लादेश का अवैध निर्माण रुका: सीमा से 150 गज अंदर चल रहा था निर्माण, फ्लैग मीटिंग में BGB को दी कड़ी चेतावनी
बिहार के किशनगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी सेना द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को रोका। बीएसएफ की 63वीं बटालियन के जवानों ने 2 फरवरी की सुबह गश्त के दौरान देखा कि बांग्लादेशी नागरिक कुलिक नदी के तटबंध के पास अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 150 गज अंदर किलेबंदी का काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.