West Bengal News: पश्चिम बंगाल के न्यू अलीराजपुर में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. यह हमला सड़क को साफ रखने के बहस के बाद हुआ है, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन हो गया है, चुनाव नतीजों के बाद से ही पश्चिम बंगाल में लड़ाई-झगड़े से जुड़े कई मामले सामने आते रहे हैं. कई घरों में तोड़फोड़ भी की गई, इसी बीच न्यू अलीपुर थाना इलाके के मंडप मंदिर रोड पर रात में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपों से हड़कंप मच गया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर तृणमूल कार्यकर्ताओं को पीटा, इसमें पुरुष और महिलाओं को भी चोटें आई हैं.
हमले के बाद घायलों को एमआर बांगुर हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां पर उनका इलाज हुआ, घटना की न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि यह हमला सड़क को साफ रखने के बहस के कारण हुआ है, शिकायत के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
अपडेट जारी है…
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.