Feedback
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उनका एक अलग अंदाज सामने आया है, जिसमें उन्होंने देश के युवाओं को रिश्तों, शादी और प्यार को लेकर एक अनूठी नसीहत दी है.
ओवैसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नौजवानों को शादी के बाद ही ‘आई लव यू’ कहने की सलाह दे रहे हैं.
वायरल वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम हर भाषण में लोगों को कह रहे हैं कि अपनी बीवी को आई लव यू कहो. नौजवानों! जिससे मोहब्बत होती है, उससे शादी करके उसको आई लव यू बोल दो. जब शादी होती है, तब आधा ईमान मुक्कमल होता है.”
ओवैसी की इस सलाह का मुख्य संदेश यही है कि आधुनिकता के दौर में पहले प्यार और अफेयर के चक्कर में पड़ने के बजाय युवाओं को सीधे निकाह या विवाह के पवित्र बंधन में बंधना चाहिए.
Naujawano’n! Jisko pasand karte ho, usse shaadi karo, phir “I Love You” bolo: Barrister @asadowaisi https://t.co/zJ04pwnAY8
यह भी पढ़ें: पूर्वांचल की सीटों पर ओवैसी की नजर, आजमगढ़ से AIMIM की बिसात, जानिए किसे होगा नुकसान?
‘अभी सेट होना है’ वाले बयान पर तंज
संबोधन के दौरान ओवैसी ने महाराष्ट्र एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील के युवा बेटे का जिक्र किया, जिसने यह कहकर शादी टाल दी थी कि उसे “अभी सेट होना है”. इस पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा, “मेरे भाई! मेरी दाढ़ी व्हाइट हो गई है, मैं अभी तक सेट नहीं हुआ हूं. आप सेट नहीं होते- आप शादी करो, सेट हो जाता पूरा मामला.” ओवैसी के इस बयान पर वहां मौजूद लोगों में ठहाके गूंज उठे.
इसके अलावा, ओवैसी ने अंत में बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए कहा, “जिसके घर में कोई नहीं है, वह सबको परेशान करता है… आप देख रहे हैं ना… समझे?”
यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘AIMIM के उम्मीदवार विधायक बनकर UP में लिखेंगे नई तारीख’, आजतक से बोले ओवैसी
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू