पहाड़ों पर मैगी बेचकर एक दिन में कमाए 24 हजार रुपये किलो, कंटेंट क्रिएटर का दावा – Hindustan Hindi News

दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर देवांश त्यागी ने पहाड़ों में एक अनोखा प्रयोग करके सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उन्होंने ठंडी पहाड़ियों में एक अस्थायी मैगी स्टॉल लगाकर पर्यटकों को गर्मागर्म मैगी परोसने का आइडिया आजमाया। खूबसूरत पहाड़ी नजारे के बीच उन्होंने फोल्डेबल टेबल, प्लास्टिक कुर्सियां और कुकिंग उपकरण लगाकर एक छोटा सा ओपन-एयर कैफे तैयार किया। पैकेट वाली इंस्टेंट नूडल्स लेकर पहुंचे देवांश ने खुद ऑर्डर तैयार किए और पर्यटकों व ट्रेकर्स से बातचीत करते हुए दिन भर सर्विस दी। उन्होंने रेगुलर मैगी की प्लेट ₹100 और बटर मैगी ₹120 में बेची। इस पूरे प्रयोग को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो वायरल हो गया।
देवांश का दावा है कि एक दिन में उनके स्टॉल से कुल 24,000 रुपये की बिक्री हुई। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही स्टॉल खुला, पर्यटक रुकने लगे। ठंडे मौसम में गर्म मैगी का स्वाद लेते हुए वे पहाड़ी व्यू का भी आनंद उठा रहे थे। यह प्रयोग ट्रैवलर्स के बीच लोकप्रिय माउंटेन मैगी की चाहत को बिजनेस में बदलने का था। वीडियो ने 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए और लाखों यूजर्स ने इसे शेयर किया।
वीडियो देखने के बाद क्या बोले लोग
कई लोगों ने इसे सराहा और कहा कि नौकरी छोड़कर पहाड़ों पर ऐसा छोटा बिजनेस शुरू करना बेहतर विकल्प हो सकता है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘नया बिजनेस आइडिया अनलॉक हो गया।’ हालांकि, वीडियो पर कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए। कई लोगों ने स्पष्ट किया कि 24,000 रुपये कुल सेल्स है, न कि मुनाफा। सामग्री, परिवहन, ईंधन, बैठने की व्यवस्था और डिस्पोजेबल सामान जैसी खर्चों को घटाने के बाद असली कमाई काफी कम हो सकती है। इसके अलावा, स्वच्छता को लेकर भी चिंता जताई गई।
एक यूजर ने लिखा, ‘सब ठीक था जब तक आपने नाले से पानी नहीं लिया।’ फिर भी, इस वीडियो ने लोगों को न सिर्फ मनोरंजन दिया बल्कि नए बिजनेस आइडियाज पर सोचने को मजबूर भी किया। देवांश का यह प्रयोग दिखाता है कि सोशल मीडिया युग में क्रिएटिविटी और साहस से आम चीजों को भी आकर्षक बिजनेस में बदला जा सकता है। देवांश त्यागी का यह वीडियो ट्रेंडिंग पर सबसे ज्यादा चर्चित विषयों में शामिल हो गया है।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News