'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार, तेल उत्पादन पर भी दिया बड़ा बयान – News24 Hindi

Written By Akarsh Shukla
यह युद्ध नहीं है, जब पांच महीने तक कोई घायल या मारा नहीं गया, तो इसे युद्ध कैसे कहा जा सकता है? (Photo: ANI)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव को युद्ध मानने से इनकार किया है. उनका कहना है कि पिछले 5 महीनों में इस टकराव के दौरान किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति की है और अब पहले की तुलना में अधिक तेल निकाल रहा है. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हर महीने हजारों लोगों की जान जा रही है, जबकि ईरान के मामले में अमेरिका को पिछले सात महीनों में कोई नुकसान नहीं हुआ है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और इस दिशा में काफी प्रगति हुई है. उन्होंने कहा, ‘हम ईरान के साथ काफी आगे बढ़े हैं. हम युद्ध से पहले की तुलना में अब अधिक तेल निकाल रहे हैं. यह युद्ध नहीं है, जब पांच महीने तक कोई घायल या मारा नहीं गया, तो इसे युद्ध कैसे कहा जा सकता है?’
#WATCH | US President Donald Trump says, “We made a lot of progress with Iran. We’re taking out more oil now than we were before the war. It’s not a war. It can’t be a war when for five months nobody was hurt, killed, or anything else. It’s not a war.”

(Source: US Network Pool… pic.twitter.com/orUEoC95kT
खबर अपडेट की जा रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News