Top News Today: दिल्ली से अमृतसर जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-321 रास्ता भटककर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गया, जिसके बाद पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चेतावनी पर विमान को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। इसी बीच पुणे में लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में मंगेतर को धक्का देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें आरोपी सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात भी स्वीकार की है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI-321 सोमवार रात अपने निर्धारित रास्ते से भटककर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गई। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को चेतावनी जारी कर तुरंत वापस लौटने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, एयरबस A320 विमान सोमवार रात करीब 9:18 बजे दिल्ली से उड़ा था। पायलट को पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश की जानकारी तब मिली जब पाकिस्तानी एटीसी की चेतावनी आने लगी। इसके बाद विमान को दिल्ली वापस लौटने का आदेश दिया गया और वह सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर…
लोहागढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में गिरकर मारे गए 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सिया ने बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। केतन के प्रेमी चेतन चौधरी ने भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बता दें कि केतन एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे थे। उनकी सगाई दूर की रिश्तेदारी में सिया गोयल से तय हुई थी। दोनों अक्सर घूमने जाते थे। घटना के दिन वे लोहागढ़ किले गए थे, जहां सिया ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल की राजधानी में बुधवार दोपहर तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 60 से अधिक लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई जब गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। अब तक 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। भारतीय सेना, NDRF, SDRF की टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। क्रेन और गैस कटर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिका-ईरान के ऐतिहासिक अंतरिम परमाणु समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षक जल्द ही ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्रों का दौरा करेंगे। IAEA महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने जापान के फुकुशिमा में संवाददाता सम्मेलन में साफ कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हस्ताक्षरित समझौते में निरीक्षण की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से शामिल है और यह ‘अनिवार्य’ है। ग्रॉसी ने कहा कि समझौता ज्ञापन में साफ लिखा है कि सभी परमाणु सामग्री वाली सुविधाओं की निगरानी IAEA करेगा। पढ़ें पूरी खबर…
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी विदेशी सहायता एजेंसी USAID को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि USAID की फंडिंग आतंकवाद के लिए इस्तेमाल की गई। मस्क ने एक रिपोर्ट को टैग करते हुए यह दावा किया, जिसके बाद इस मुद्दे पर जोरदार बहस छिड़ गई है। उन्होंने संकटग्रस्त देशों में दी जाने वाली अमेरिकी मानवीय सहायता के दुरुपयोग की ओर इशारा किया है। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play