पाकिस्तान का घुसपैठिया प्रेम! BSF ने भारत में अवैध तरीके से घुसने वालों को मारा, तो बौखला गया इस्लामाबाद – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 03-10-26 19:11
BSF Kill Pakistani Intruders: भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो लोगों की मौत को लेकर दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने 3 अक्टूबर को भारत के प्रभारी राजदूत को तलब कर 2 अक्टूबर को पंजाब में हुई गोलीबारी की घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. पाकिस्तान का दावा है कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे और उन्होंने जानबूझकर सीमा पार नहीं की थी.
वहीं, भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने गोलीबारी में मार गिराया. अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने दोनों को रुकने और वापस जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे.
तरनतारन में क्या हुआ?
पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को तरनतारन के सीमा क्षेत्र में तीन संदिग्ध लोग भारतीय इलाके की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए थे. इनमें से एक वापस पाकिस्तान की ओर चला गया, जबकि दो अन्य भारतीय सीमा की तरफ आगे बढ़ते रहे.
पुलिस अधिकारी अतुल सोनी के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने दोनों को कई बार वापस लौटने की चेतावनी दी. इसके बावजूद वे आगे बढ़ते रहे. इसके बाद बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौत हो गई. उस समय दोनों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई थी. पंजाब की पाकिस्तान के साथ करीब 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है. तरनतारन इसी सीमा से लगा हुआ जिला है.
पाकिस्तान ने क्या आरोप लगाया?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मारे गए दोनों लोग निहत्थे नागरिक थे. पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि बीएसएफ ने बिना उकसावे के उनके खिलाफ घातक बल का इस्तेमाल किया.
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के मुताबिक, इसी मामले को लेकर भारतीय प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय बुलाया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया. पाकिस्तान ने मारे गए लोगों को ‘घुसपैठिया’ बताए जाने को भी खारिज किया.
पाकिस्तान ने जांच की मांग की
पाकिस्तान ने भारत से घटना की तत्काल, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही उसने कहा है कि अगर जांच में कोई अधिकारी जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.
पाकिस्तान ने जांच के नतीजे और की गई कार्रवाई की जानकारी अपनी सरकार को औपचारिक रूप से देने की भी मांग की है. उसने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और सीमा पर अधिक संयम बरतने की अपील की है.
दोनों देशों के दावों में अंतर
इस घटना को लेकर भारत और पाकिस्तान की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं. भारतीय अधिकारियों का कहना है कि बीएसएफ ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे संदिग्ध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की. 
वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे, जो अनजाने में सीमा के पार चले गए थे. घटना के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय राजनयिक को तलब किए जाने से दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर तनाव का एक और मुद्दा सामने आया है.
ये भी पढ़ें- राजा वडिंग की विदाई, परगट सिंह की ताजपोशी… चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News