पाकिस्तान को भारत ने फिर सबक सिखाया, UN में कश्मीर के जिक्र पर जड़ दियाय तमाचा! कहा- – ABP News

UNSC Arria Formula Meeting: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एरिया फॉर्मूला बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए जम्मू-कश्मीर पर की गई उसकी टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज कर दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह भारत का आंतरिक मामला है.
पाकिस्तान पर लगाया मंच के राजनीतिकरण का आरोप
बैठक के दौरान हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि सह-अध्यक्ष होने के बावजूद पाकिस्तान ने एरिया फॉर्मूला बैठक का राजनीतिकरण किया और भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को लेकर गैर-जरूरी टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया है.
भारत ने दोहराया अपना रुख
भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था, आज भी है और भविष्य में भी भारत का ही अभिन्न अंग रहेगा.
यह भी पढ़ें : ब्रिक्स NSA बैठक में बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी- भारत की मदद के लिए तैयार है बीजिंग, बशर्ते…
UN चार्टर के प्रावधानों पर भारत ने रखी बात
बैठक में भारत ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर VI और चैप्टर VII के महत्व पर भी जोर दिया. भारत ने कहा कि दोनों अध्यायों को लागू करने की प्रक्रिया और परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं और इन्हें मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर लागू किया जाता है.
चैप्टर VII के महत्व को बताया
भारत ने कहा कि चैप्टर VII अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने से जुड़ा है. इसके तहत शांति के लिए खतरा, शांति भंग होने या आक्रामकता की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जाते हैं. इसमें जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई और शांति सैनिकों की तैनाती जैसे उपाय भी शामिल हो सकते हैं.
कार्रवाई नहीं होने पर गंभीर परिणामों की चेतावनी
हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि चैप्टर VII के तहत आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने पर गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं. इससे शांति व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती है तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा करना संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और अंतरराष्ट्रीय कानून की मूल भावना के खिलाफ होगा.
 

आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज डिजिटल में कार्यरत हैं. वे न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं और राजनीति, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर विशेष रूप से लिखते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मूल निवासी आशुतोष प्रताप सिंह पिछले करीब 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. समाचार लेखन के अलावा उन्हें घूमने, नई जगहों को जानने और फोटोग्राफी का विशेष शौक है. राजनीतिक और खेल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसके चलते इन विषयों पर निरंतर लेखन और विश्लेषण करते रहे हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News