Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कतर के अमीर ने गैस प्लांट भीषण विस्फोट में 12 भारतीय की मौत पर फोन कर दुख जताया. वहीं, क्रिकेट में शानदर योगदान के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री अवॉर्ड मिला. इन खबरों के अलावा, दिल्ली में उद्योग भवन के पास आग लगने से 200 मजदूरों के टीन शेड्स जलकर खाक हो गए. इस हादसे में गनीमत ये रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें. 
कतर के अमीर का PM मोदी को फोन, रास लफान हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख

कतर के रास लफान गैस प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 12 भारतीय नागरिकों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर गहरा शोक जताया. PM मोदी ने भी इस मुश्किल घड़ी में फोन करने और सांत्वना देने के लिए कतर के अमीर का आभार व्यक्त किया. सोमवार को हुए इस हादसे में कुल 13 लोग मारे गए थे.
रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, VIDEO

रोहित शर्मा को मंगलवार को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया. आज तक के अनुसार, भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान, शानदार बल्लेबाज़ी और टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया.
ख्वाजा आसिफ की युद्ध की गीदड़भभकी पर भारत पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ के युद्ध संबंधी बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे बयान पाकिस्तान की विफलताओं और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने की हताश कोशिश हैं. उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर दिए गए पाकिस्तानी दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और निराधार बताया.
बीपी-शुगर की दवाओं में बड़ा झोल! रोजमर्रा की 157 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल

CDSCO की मई 2026 की रिपोर्ट में 157 दवाएं क्वॉलिटी जांच में फेल पाई गई हैं. इनमें बुखार, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गैस, खांसी जैसी बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. जांच में कई दवाओं में ज़रूरी ड्रग सॉल्ट की मात्रा कम मिली, जबकि कुछ के कॉम्बिनेशन में गड़बड़ी पाई गई. मरीज इलाज समझकर जो दवाएं खा रहे थे, वे शरीर पर पूरा असर ही नहीं करेगी.
यूपी में बड़ा एक्शन: कई नामी कोचिंग सील, 100 से ज्यादा सेंटर जांच के घेरे में 

लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, होटलों, लाइब्रेरी और बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा जांच तेज़ कर दी गई है. शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट, भवन मानकों और पंजीकरण से जुड़ी गंभीर खामियां मिली हैं. कई कोचिंग संस्थान सील किए गए हैं.
टीम इंडिया से फिर पिटा पाकिस्तान… हॉकी प्रो लीग में हरमनप्रीत ब्रिगेड की रोमांचक जीत

FIH प्रो लीग 2025-26 में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में 4-3 से हरा दिया. यह मुकाबला मंगलवार को लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेला गया. भारत की ओर से अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल दागे. वहीं पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद, कप्तान अबू महमूद और मोइन शकील ने गोल स्कोर किए
चीन का ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर, अमेरिका दूसरे नंबर पर खिसका

चीन का सुपरकंप्यूटर ‘लाइनशाइन’ दुनिया का सबसे ताकतवर सुपरकंप्यूटर बन गया है. शेनझेन में स्थित इस सिस्टम ने टॉप 500 रैंकिंग में अमेरिका के एल कैपिटन सुपरकंप्यूटर को पीछे छोड़ दिया. 2017 के बाद पहली बार किसी चीनी सुपरकंप्यूटर ने नंबर-वन स्थान हासिल किया है. यह कंप्यूटर 1 सेकंड में 2 क्विंटिलियन से ज़्यादा गणनाएं करती है.
दिल्ली: उद्योग भवन के पास भीषण आग, धधक उठे मजदूरों के 200 टिन शेड्स

दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों के करीब 200 टिन शेड्स में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. शॉर्ट सर्किट या एलपीजी सिलेंडरों को संभावित वजह माना जा रहा है. सभी टिन शेड्स जल गए, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई भी मज़दूर घायल नहीं हुआ.
पुर्तगाल की धमाकेदार जीत: रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत उज्बेकिस्तान को 5-0 से दी शिकस्त

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल कर पुर्तगाल को 5-0 की शानदार जीत दिलाई. इस दौरान उन्होंने छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनकर नया रिकॉर्ड भी बनाया. रोनाल्डो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के बाद पुर्तगाल के चार पॉइंट हो गए हैं.

श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर 1 T20 गेंदबाज, एक साल पहले किया था डेब्यू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्री चरणी ICC महिला टी ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन गेंदबाज़ बन गई हैं. 21 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर ने लिन्से स्मिथ को पीछे छोड़ा. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैचों में 10 विकेट लेकर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने एक साल पहले ही डेब्यू किया था.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News