पाकिस्तान से गलबहियां कर रहा बांग्लादेश अब चीन से खरीदेगा फाइटर जेट, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात? – Zee News Hindi

India Bangladesh: बांग्लादेश एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने कहा है कि हम फाइटर जेट और हमलावर हेलीकॉप्टर हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
Trending Photos
India Bangladesh Relation: राजनीतिक उथल-पुथल और देश में जारी भारत विरोधी गतिविधियों के बीच बांग्लादेश अपनी वायुसेना को ताकतवर और आधुनिक बनाने की कोशिशों में लगा है. इसके लिए वह चीन की तरफ देख रहा है. IDRW के मुताबिक, बांग्लादेश एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने कहा, “हम फाइटर जेट और हमलावर हेलीकॉप्टर हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश चीन के चेंगदू जे-10सी मल्टीरोल फाइटर जेट खरीद सकता है. इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ढाका की योजना पहले चरण में 16 जे-10सी लड़ाकू विमान खरीदने की है. यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं. वहीं अल्पसंख्यकों विशेष तौर से हिंदुओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का मानना है चीन और पाकिस्तान से बढ़ती बांग्लादेश की नजदीकियां भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं. रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल का कहना है कि यह भारत की सुरक्षा के लिए एक चुनौती है क्योंकि चीन और पाकिस्तान की कोशिश है कि नॉर्थ ईस्ट में दोबारा से अशांति पैदा हो जाए. बांग्लादेश में हालात काफी नाजुक हैं. बड़े पैमाने पर हिंदुओं के खिलाफ विरोध देखा जा रहा है. इसके पीछे अमेरिका की डीप स्टेट, चीन और पाकिस्तान की साजिश है.
सहगल ने कहा, ‘बांग्लादेश को यह समझना चाहिए की चीन का सामान बहुत खराब होता है, हिंदुस्तान की दुश्मनी उसके लिए बहुत घातक होगी, उसे जब भी कोई समस्या होती है तो हिंदुस्तान पहला मददगार साबित होता है, चीन और पाकिस्तान की सीमा उससे बहुत दूर हैं, बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था बड़े स्तर पर भारत पर निर्भर है. भारत उसको एनर्जी, गैज ऑयल सप्लाई करता है, इनमें अगर कटौती होती है तो बांग्लादेश अपने घुटने टेक देगा.

बांग्लादेश पर पाकिस्तान का भी प्रेशर
बांग्लादेश की पूर्व उच्चायुक्त और विदेशी मामलों की जानकारी वीना सीकरी ने कहा, ‘चीन ने शुरू से कोशिश की है कि बांग्लादेश सारे डिफेंस उपकरण उसी से खरीदे. बांग्लादेश के 80 फिसदी डिफेंस उपकरण चीन से आते हैं.
सीकरी ने बताया कि बांग्लादेश चीन डिफेंस डील में समस्याएं भी आती रही हैं. उन्होंने कहा, ‘पहले भी जब चीन ने अपनी डिफेंस सप्लाई बांग्लादेश को दी हैं तो वो काफी नाखुश रहे हैं. भारत को यह पूरी जानकारी है कि बांग्लादेश में डिफेंस सप्लाई कहां से आ रही है. कौन से उपकरण वो लेने को कोशिश कर रहे हैं और हमारी फौज इन चीजों को देख रही है वो इस सब के लिए लिए तैयार है.’
(इनपुट- एजेंसी)
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News