पाटलिपुत्र से सोमनाथ के लिए आज रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के 1100 श्रद्धालु करेंगे तीर्थ यात्रा – AajTak

Feedback
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार, 20 जुलाई को पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन को रवाना करेंगे. बिहार के करीब 1100 श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम की यात्रा पर रवाना होंगे.
मुख्यमंत्री सम्राट दोपहर 3 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. कार्यक्रम के लिए प्लेटफार्म पर विशेष मंच बनाया गया है, जबकि यात्रियों का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.
यह विशेष यात्रा सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने रविवार को पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और ट्रेन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है. बिहार सरकार ने श्रद्धालुओं की इस यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं. यात्रा, भोजन, रहने आदि का पूरा खर्च सरकार उठा रही है. 
कल पाटलिपुत्र जंक्शन से 1100 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान सोमनाथ के पावन दर्शन हेतु रवाना किया जाएगा।

वर्ष 2026 ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष भगवान सोमनाथ मंदिर पर हुए बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष तथा स्वतंत्र भारत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प और… pic.twitter.com/FMHeBpAd0r
गुजरात सरकार की खास तैयारी
गुजरात सरकार ने भी बिहार के इन श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं. सोमनाथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था रहेगी. साथ ही उनका स्वागत और विदाई समारोह भी आयोजित किया जाएगा. यह यात्रा सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित की गई है. बता दें कि सोमनाथ मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
22 जुलाई को पहुंचेगी यह ट्रेन 
सोमनाथ धाम के लिए रवाना हो रही स्पेशल ट्रेन आधुनिक एलएचबी रैक से संचालित होगी. इसमें कुल 19 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 16 थर्ड एसी कोच, एक पैंट्री कार और दो पावर कार शामिल हैं. पूरी ट्रेन वातानुकूलित होगी तथा यात्रियों के खानपान, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News