Jantar Mantar Protest Live: संसद मार्च कर रही CJP, अभिजीत दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता – Hindustan

Jantar Mantar Protest Live: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) संसद मार्च कर रही है। रविवार रात से जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद मार्च में हिस्सा लेने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या 3000 से ज्यादा है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को संसद मार्च की इजाजत नहीं दी है। पूरे इलाके में धारा 163 लागू की गई है।
आज संसद के मॉनसून सत्र की भी शुरुआत हो रही है। दिल्ली पुलिस जंतर मंतर से संसद मार्च कर रही सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, इस इलाके में प्रवेश को सख्त कर दिया गया है और प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
10.43 AM: Jantar Mantar Protest Live – कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रदर्शन के बीच पार्लियामेंट स्ट्रीट पर जमा भीड़ को संबोधित किया।
10.39 AM: Jantar Mantar Protest Live – मार्च शुरू करने से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के पास पत्थर से भरा एक ट्रक खड़ा किया गया है। उन्होंने दावा किया इसका इस्तेमाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों को झूठे मामलों में फंसाने के लिए किया जा सकता है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि ‘पत्थरों से भरे ट्रक जंतर-मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस प्रशासन किस तैयार में हैं? क्या वे कॉकरोच जनता पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करवाने की साजिश रच रहे हैं? अभिजीत दीपके ने एक अन्य वीडियो में आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल के पास एक क्षतिग्रस्त वैन भी रखी गई है। उन्होंने एक्स वीडियो शेयर पोस्ट पर दावा किया कि इसका इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तोड़-फोड़ के आरोप लगाने के लिए किया जा सकता है।
10.24 AM: Jantar Mantar Protest Live- संसद मार्ग पर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया। कई प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
10.18 AM: Jantar Mantar Protest Live- संसद मार्ग पर सीजेपी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिसकर्मियों की प्रदर्शनकारियों से तनातनी और धक्का-मुक्की चल रही है।
10.12 AM: Jantar Mantar Protest Live- प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट मार्ग तक पहुंच गए हैं। संसद मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
10.10 AM: Jantar Mantar Protest Live- सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं।
10.02 AM: Jantar Mantar Protest Live- संसद मार्च के कारण येलो लाइन के कई मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही बंद हो गई है। अब दूसरे मेट्रो स्टेशन के बाहर निकलने के गेट पर बाहर निकलने के लिए लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। कई युवा अब मंडी हाउस से भी बाहर निकलने के लिए आ रहे हैं। इस वजह से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के इंटरचेंज पर भारी भीड़ जमा होना शुरू हो चुकी है।
9.55 AM: Jantar Mantar protest Live- सीजेपी के फाउंडर संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि देश के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च है। पिछले 10-12 वर्षों से इस देश में लोकतंत्र को कमजोर और खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। हमे कोई नहीं रोक सकता।
9.50 AM: Jantar Mantar protest Live- सीजेपी के संसद मार्च के दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सोनम वांगचुक जी की हालत अभी स्थिर है और वो अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।
9.48 AM: Jantar Mantar protest Live- सीजेपी के प्रदर्शन में सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपना ‘धर्म’ निभा रही है, पुलिस अपना ‘धर्म’ निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा बना हूं। एक भारतीय युवा होने के नाते, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं। मैं उनकी आवाज बनने और उनके साथ खड़े होने के लिए यहां आया हूं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। सरकार ऐसा होने दे रही है।
9.36 AM: Jantar Mantar protest Live- सीजेपी कार्यकर्ताओं का संसद मार्च शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
9.30 AM: Jantar Mantar protest Live- सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
9.25 AM: Jantar Mantar protest Live- दिल्ली पुलिस ने संसद की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों को सील कर दिया है और इलाके में धारा 163 लागू कर दी है।
9.20 AM: सीजेपी संसद मार्च को तैयार है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के 3,000 से अधिक प्रदर्शनकारी जुट चुके हैं।
गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News