Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से लेकर देहात तक बिजली निगम द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यह कहना व दावा विभाग का है। कागजी आकंड़ों का अंदाजा इसी ले लगाया जा सकता है कि जिम्मेदारों द्वारा सीएम डैश बोर्ड को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में 100 फीसदी विद्युत आपूर्ति का दावा किया गया। इतना ही नहीं कागजों की जादूगिरी से माह माह में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के मामले में मिली 65वीं रैंक से अब जून माह में सीधा 45 वें स्थान में पहुंच गया। कागजी आकंड़ों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जून माह में लगातार दो दिन आयी आंधी-बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में विभाग को चार से पांच दिन जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 दिन लग गए थे। आंधी-बारिश से एक हजार से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, जंफर समेत विभाग को काफी नुकसान हुआ था। इसके बावजूद जून माह में पड़ी भीषण गर्मी में बिजली निगम का जर्जर सिस्टम पूरी तरह से ठप हो गया था। इसके कारण बिजली निगम के उपकेंद्रों का घेराव से लेकर आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों का घेराव व सड़क तक जाम की, तमाम संगठनों ने अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए, लेकिन सीएम डैश बोर्ड द्वारा जारी जून माह की रैंक में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बेहतर दर्शाया गया। सीएम डैश बोर्ड की हाल में जारी रैंक के मुताबिक बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 541.07 घंटे व 32,464 मिनट विद्युत आपूर्ति की गई। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में 42,577 मिनट व 709.62 घंटे विद्युत आपूर्ति की गई।
राज्य ऊर्जा मंत्री ने ली जानकारी
बरेली। सोमवार को शहर पहुंचे राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत कैलाश सिंह राजपूत ने सर्किट हाउस में बिजली निगम के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह व अधिशासी अभियंता एचआर वर्टिकल के साथ बैठक कर उन्होने जिले की बिजली व्यवस्था समेत अन्य जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री ने समस्या आदि के बारे में भी पूछा। हालांकि अधिकारियों ने ऑल इज वेल का दम राज्यमंत्री के समक्ष भरा। सर्किट हाउस में 25 मिनट के करीब रूके मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस लौट गए।
सोमवार सुबह से हुई बारिश के कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। भोर में हुई बिजली कटौती के कारण बड़ी संख्या में लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। सोमवार को बाकरगंज, हरूनगला, महानगर, मुंशीनगर, आकांक्षा इन्क्लेव, परवाना नगर, वीर सावरकर नगर, जगतपुर, मीरा की पैठ, सनराइज इन्क्लेव, रामगंगा नगर, सुभाष नगर, सीबीगंज, किला आदि क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग के कारण घंटों बिजली कटौती हुई।
इलाकाई लोगों का कहना है कि बिजली कटने के बाद शिकायत करने के लिए हेल्पडेस्क पर फोन किया तो कई-कई घंटे फोन नहीं उठा। किसी तरह फोन उठा भी तो शिकायत दर्ज कराने के कई घंटे तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यह शिकायत किसी एक उपभोक्ता की नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की है। गायत्री नगर निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घर के बाहर फॉल्ट की शिकायत मुख्य अभियंता से लेकर जेई तक से की। पोल से हो रहे शॉर्ट सर्किट व निकल रही चिंगारी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तो पहुंच गई लेकिन बिजली निगम की ओर से कोई सुनवाई को नहीं पहुंचा। इसी तरह सनराइज इन्क्लेव में लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को कई घंटे परेशान होना पड़ा। शाहदाना रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अमित कुमार पाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में हाई और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। महावीर एन्क्लेव निवासी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। वहीं परसाखेड़ा अर्बन उपकेंद्र से जुड़े नदौसी क्षेत्र की उर्मिला देवी ने केबल टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत की।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play