Bareily News: बरेली। मुख्य संवाददाता : शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रमुख स्थानों पर फोकस वॉल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। शहर के 20 महत्वपूर्ण स्थानों पर बन रही इन फोकस वॉलों का उद्देश्य प्रमुख चौराहों, सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ाना है। ज्यादातर स्थानों पर निर्माण कार्य 35 से 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। विकास भवन, आयुक्त कार्यालय और उद्योग विभाग कार्यालय के सामने बनने वाली फोकस वॉल का 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। 100 फुटा विकास तिराहा आदिनाथ चौक पर बनने वाली फोकस वॉल का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा मनोहर भूषण इंटर कॉलेज ग्राउंड, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, सुरेश शर्मा नगर चौराहा, डीडीपुरम पार्क, नियर स्टेडियम, कुड़ेशिया ब्रिज के पास, बीसलपुर चौराहा, नियर हेलीपैड प्वाइंट, तपेश्वर नाथ महादेव मंदिर द्वार तथा चिल्ड्रेन नाथ मंदिर कैंटीन रोड पर फोकस वॉल का 60 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है。
इन्वर्टिस तिराहा बड़ा बाईपास बंगला नंबर-43 के पास, रेलवे स्टेशन स्थित आर्य समाज बाजार कॉर्नर प्वाइंट, मिनी बाईपास स्वजन नगर रेलवे स्टेशन, झुमका तिराहा बड़ा बाईपास श्री शोषेश्वर नाथ मंदिर के पास और एयरपोर्ट के पास, मेयर व चेयरमैन केंद्र, ट्रांसपोर्ट पार्क तिराहा, पुराना हाईवे एवं पचदाना बाबा मंदिर के पास बनने वाली फोकस वॉल का 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जबकि पर्यटन कार्यालय, रोहिला होटल के सामने सीबीगंज बाजार तिराहा गांधी चौक पर बनने वाली फोकस वॉल का 40 प्रतिशत निर्माण पूरा हुआ है।
अधिकारी के मुताबिक फोकस वॉलों के तैयार होने के बाद शहर के प्रमुख प्रवेश मार्ग, सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थान, शैक्षणिक परिसर और व्यस्त चौराहे अधिक आकर्षक और व्यवस्थित दिखाई देंगे। इससे शहर की सौंदर्य छवि बेहतर होगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play