—विज्ञापन—
Reasons Dry Mouth: गर्मियों में प्यास लगना और मुंह सूखना आम बात है, लेकिन अगर आप बार-बार पानी पीने के बावजूद भी मुंह सूखने की समस्या महसूस कर रहे हैं तो यह सामान्य नहीं माना जाता है. कई बार शरीर इस तरह के संकेत देकर अंदर चल रही किसी समस्या की ओर इशारा करता है. ऐसे में इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. आइए जानते हैं कि आखिर बार-बार मुंह सूखना किन बीमारियों या समस्याओं का लक्षण हो सकता है.
गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन हो जाती है और पानी पीने के बाद लोगों का अक्सर मुंह सूखने लगता है. अगर आपका मुंह सूख रहा है तो पानी की मात्रा बढ़ा दें और बहुत ज्यादा धूप में रहने से बचें.
बार-बार मुंह सूखना डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार पेशाब आता है. अगर आपको थकान हो रही है तो यकीन डायबिटीज की जांच करवाएं.
शरीर थायराइड होने का भी संकेत दे सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार थायरॉइड गड़बड़ी भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है, जिससे मुंह सूखने की शिकायत हो सकती है.
खासतौर पर विटामिन बी और आयरन की कमी से भी मुंह सूखना, जीभ में जलन और कमजोरी महसूस हो सकती है. इसलिए मुंह सूखने को हल्के में बिल्कुल ना लें, वरना आपको दिक्कत हो जाएगी.
यह स्थिति तब होती है जब मुंह में लार कम बनती है. ऐसा कुछ दवाइयां खाने की वजह से हो सकता है. इसके अलावा, कई बार उम्र बढ़ने के साथ इंसान को एंग्जायटी होने लगती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in