12 May 2026 Ka Rashifal: विष योग से परेशान रहेंगे 5 राशि वाले, बनी रहेगी पैसों की तंगी – Asianet News Hindi

12 May 2026 Ka Rashifal: 12 मई 2026 को मेष राशि वाले यात्रा पर जाने से बचें, इनके नए दोस्त बनेंगे। वृषभ राशि वाले पैसों के लिए दौड़भाग करेंगे, मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। मिथुन राशि वालों को धोखा मिलेगा, रिस्क वाले काम न करें। कर्क राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं, विवादों से बचकर रहें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Surya Mangal Yuti: सूर्य-मंगल की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि के लोग हो जाएं सावधान
इस राशि के लोग यात्रा पर जाने से बचें। मधुर वाणी के कारण आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। संतान के लिए किसी अच्छे प्लान में पैसे में फिक्स करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Palmistry: हथेली में है ‘राजलक्ष्मी योग’ तो पैसा चलकर आएगा आपके पास
धन प्राप्ति के लिए दौड़भाग करनी पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियो में शामिल होने का मौका मिलेगा। नया काम शुरू करने से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में धोखा मिल सकता है। कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। रिस्क वाला कोई काम न करें।
इस राशि के लोगों को गलत तरीके से पैसा मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है। नया वाहन खरीदने के योग भी आज बन रहे हैं।
नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी, जिसके कारण आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ है। सेहत भी ठीक रहेगी।
जीवनसाथी से यदि मतभेद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को को कोई अपना ही धोखा दे सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। दुश्मन चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बिजनसे-नौकरी में सफलता मिल सकती है। माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी काम अटकने से तनाव बना रहेगा।
बिजनेस में कोई बड़ी डील आज कर सकते हैं। नौकरी के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार आपको आज मिल सकता है।
अपने पुराने कामों का रिव्यू कर सकते हैं। किसी मित्र द्वारा सही मार्गदर्शन मिल सकता है। गले में तकलीफ हो सकती है। कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। परिवार में सम्मान मिलेगा।
नौकरी में सहयोगियों से विवाद हो सकता है जिससे मानसिक अशांति बनी रहेगी। मेहनत को उचित फल आपको मिलेगा। बिजनेस में कोई डील अटक सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सोच-समझकर फैसले लें। किस्मत का साथ कम ही मिलेगा।
आज जरूरी कामों को टाल दें। असुरक्षा की भावना मन में आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं नहीं तो कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान करेगी।
इस राशि के लोगों को पुराने रोग परेशान करेंगे। धन हानि हो सकती है जिससे टेंशन और ज्यादा रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से सामान्य रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रिस्क वाले काम न करें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News