पार्किंग से स्ट्रीट लाइट तक… दिल्ली की कड़कड़डूमा मार्केट का होने जा रहा मेकओवर, जानिए मास्टरप्लान – Live Hindustan

पूर्वी दिल्ली की प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में शामिल कड़कड़डूमा मार्केट जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बाजार के समग्र पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को शाहदरा दक्षिण जोन का दौरा कर अधिकारियों को व्यापक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने कहा कि कड़कड़डूमा मार्केट के विकास को केवल सड़क मरम्मत तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे आधुनिक शहरी सुविधाओं से लैस बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा, स्ट्रीट लाइटों को आधुनिक बनाया जाएगा और सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान तैयार करते समय सड़क, सीवर नेटवर्क, जल निकासी व्यवस्था, हरित पट्टियां (ग्रीन बेल्ट), पार्किंग, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं को एकीकृत रूप से शामिल किया जाए। उद्देश्य यह है कि बाजार का विकास योजनाबद्ध और दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने आनंद विहार स्थित ऋषभ विहार मार्केट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने उपलब्ध नागरिक सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू करने और सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा संजीव खिरवार ने कड़कड़ी मोड़ स्थित निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट निस्तारण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक इस साइट के लिए कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक इसका संचालन सभी पर्यावरणीय और तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए।

निगम आयुक्त ने विशेष रूप से धूल नियंत्रण, स्वच्छता, सुरक्षा और अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि निर्माणाधीन स्थल पर सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का उद्देश्य राजधानी के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर, पारदर्शी तरीके से और उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना जरूरी है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर उनके प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए।

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News