Feedback
सिद्धार्थ निगम टीवी टाउन के फेमस एक्टर हैं. वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. महज 25 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने बड़ा नाम कमा लिया है. हालांकि, उनकी जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं रही. सिद्धार्थ ने अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चैलेंजेस पर बात की है.
सिद्धार्थ ने याद किए मुश्किल दिन
Yuvaa यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में सिद्धार्थ ने अपने स्ट्रगल पर बात की. सिद्धार्थ ने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी मां ने उन्हें और उनके भाई को पाल-पोसकर बड़ा किया. मां गुजारे के लिए एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, जहां वो 12-13 घंटे काम करती थीं. इस पार्लर से उनकी मां महीने के 8 से 10 हजार रुपये कमाती थीं.
सिद्धार्थ बोले- मेरे पिता के निधन के बाद मेरी मां ने सिंगल पेरेंट के तौर पर हमें पाला. सिंगल महिला के तौर पर उनकी जर्नी काफी मुश्किल थी. मेरी मां ने एक ब्यूटी पार्लर शुरू किया था. कम पैसों में लोग वहां फेशियल, आईब्रो कराते थे. मेरी मां पार्लर में 12 से 13 घंटे रहती थीं. इतनी मेहनत करने के बाद मेरी मां महीने में 8 से 10 हजार रुपये कमाती थीं.
सिद्धार्थ की कैसे बदली किस्मत?
सिद्धार्थ ने आगे बताया कि कैसे उन्हें एक एड में काम करने का मौका मिला. सिद्धार्थ बोले- मुझे जब मेरा पहला एड मिला था, तो मेकर्स ने कहा था हम सिद्धार्थ को लेना चाहते हैं और हमें लगा था ऐसा क्यों? मैं उस वक्त सिर्फ 10 साल का था. मुझे पहली पेमेंट 50 हजार रुपये मिली थी. इसके बाद मुझे धूम 3 फिल्म में काम करने का मौका मिला. जब धूम 3 की पेमेंट आई थी, तब मैंने अपनी मां से कहा था- अब आपका बेटा स्टार बनने वाला है.
सिद्धार्थ ने आगे कहा- शुरुआत में उन्होंने हमें 15 लाख रुपये ऑफर किए थे और हम इतने हैरान थे कि 15 लाख रुपये मिल रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने कहा था कि मेरी मां को उनकी नौकरी छोड़नी होगी, क्योंकि तब मैं बहुत छोटा था और हमें शूट के लिए शिकागो जाना था. फिर मेरी मां ने मेरे लिए सबकुछ छोड़ दिया था. शूट के बाद जब हमें 15 लाख रुपये मिले, तब लगा कि एक्टिंग में ही करियर बनाना चाहिए.
सिद्धार्थ की बात करें तो आज वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वो फेमस यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर भी हैं. सिद्धार्थ फिल्मों, टीवी शोज, यूट्यूब, म्यूजिक वीडियोज, ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं. मुंबई में उन्होंने अपना आलीशान 5BHK घर बना लिया है. उनकी करोड़ों में नेटवर्थ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू