पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | पिलानी
आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिलानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर दीपू उर्फ दिगपाल को एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और 4 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर दीपू उर्फ दिगपाल किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में राजगढ़-लुहारू हाईवे स्थित पाथड़िया स्टैण्ड से कहीं बाहर जाने की योजना बना रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल मय मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News