सीतामढ़ी। प्रसिद्ध शिक्षाविद् पीआर भारद्वाज की पुण्यतिथि पर फ्रंटएज स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सह बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के साथ हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, रवींद्रनाथ टैगोर और निराला की कविताओं का सस्वर पाठ किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अनुरंजना भारद्वाज और मनोरंजना भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल कुमार परिमल ने की। इस अवसर पर कवि रामबाबू सिंह, बच्चा प्रसाद विह्वल, रामाशंकर शास्त्री, सुरेश वर्मा, रामपुकार सिंह, आग्नेय, आशा प्रभात और रंजिता श्री भारती ने कविता पाठ कर स्व. भारद्वाज को श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने भारद्वाज को सरल, संवेदनशील और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविद् बताया।हुए उन्हें दूरदर्शी मार्गदर्शक के रूप में याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और आगंतुकों ने हवन किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play