Feedback
मध्यप्रदेश के श्योपुर शहर के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय किला रोड परिसर शुक्रवार सुबह अखाड़ा बन गया, जब एक महिला रसोइया ने अपनी सनक और गुस्से में आकर अपने पति के साथ मिलकर स्कूल के हेडमास्टर पर हमला कर दिया. बेखौफ आरोपियों ने शासकीय दायित्व निभा रहे संस्था प्रमुख को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा और कॉलर पकड़कर जमीन पर गिराने का प्रयास किया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. कोतवाली पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
शुक्रवार सुबह हेडमास्टर कमलजीत सिंह सिसोदिया स्कूल में मजदूरों से पुताई का काम करवा रहे थे. इसी दौरान रसोइया नसीर बानो और उसका पति इस्माइल भी वहां मौजूद थे.
प्रधानाध्यापक ने नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता है और इस संबंध में विभाग में लिखित शिकायत भी की गई है. इस बात को सुनते ही रसोइया और उसका पति आगबबूला हो गए. आक्रोशित दंपति ने तुरंत स्कूल में चल रहा पुताई का काम रुकवा दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. जब प्रधानाध्यापक ने उन्हें अपशब्द कहने से रोका, तो इस्माइल ने उन्हें कसकर पकड़ लिया और कॉलर खींचकर जमीन पर गिराने की कोशिश की.
इसके बाद रसोइया नसीर बानो ने हाथ में चप्पल लेकर हेडमास्टर की पिटाई शुरू कर दी. जान बचाने के लिए प्रधानाध्यापक परिसर में इधर-उधर भागते रहे और महिला उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटती रही, जिससे उनके पीठ में चोट आई है. चीख-पुकार सुनकर स्कूली स्टाफ ने किसी तरह प्रधानाध्यापक को आरोपियों से बचाया. देखें VIDEO:-
घटना के बाद पीड़ित हेडमास्टर विद्यार्थियों के साथ सीधे सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रसोइया नसीर बानो और उसके पति इस्माइल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हेड मास्टर कमलजीत सिंह सिसोदिया का कहना है कि आज सुबह में स्कूल में मजदूरों से पुताई करवा रहा था. इसी दौरान रसोइया नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ वहां मौजूद थीं. मेने नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता. इतने में ही रसोइया और उसके पति भड़क गए उनके पति को गाली देने से मना किया तो इस्माइल ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद नसीर बानो ने हाथ में ली चप्पल ली और हमलावकर दिया.
स्कूल की शिक्षिका मीनू चौधरी का कहना है कि लंच के वक्त हेडमास्टर सर स्कूल में कार्य करवा रहै थे तभी नसीर बानो वहां आई और वीडियो बना परेशान करने लगी वो अक्सर ऐसा करती आई है. हम कई बार प्रशाGसन को शिकायत कर चुके है. आज उन्होंने हेडमास्टर सर के साथ वेवजह अपने पति और कुछ लोगो के साथ मिलकर मारपीट की है.
सिटी कोतवाली टीआई सत्यम गुर्जर का कहना है कि हेडमास्टर की लिखित शिकायत मिलने के बाद रसोइया नसीर बानो और उसके पति इस्माइल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू