'पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं, क्योंकि…', भारत के साथ रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान – AajTak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन इस समय पीएम मोदी उनसे खुश नहीं हैं. ट्रंप के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिस कारण उसे ऊंचे टैरिफ चुकाने पड़ रहे हैं.
इससे पहले एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं. वह एक अच्छे व्यक्ति हैं. उन्हें पता है कि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है.” ट्रंप ने अपने पहले के बयान में कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार होता है, लेकिन अमेरिका चाहे तो भारत पर बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकता है.
ट्रंप ने पहले कहा था, “वे (भारत) व्यापार करता है और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं.” इससे पहले भी ट्रंप संकेत दे चुके हैं कि भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी जानते हैं कि रूसी तेल की खरीद को लेकर वह खुश नहीं हैं. ट्रंप का यह भी कहना रहा है कि अमेरिका उन देशों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है जो रूस से व्यापार जारी रखे हुए हैं.
पिछले साल ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था. उन्होंने भारत पर 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. इसके अलावा रूसी तेल खरीदने को लेकर 25 फीसदी का अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ भी लगाया गया था. इस तरह कुछ श्रेणियों में कुल शुल्क 50 फीसदी तक पहुंच गया था.
इस फैसले के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में खासी तल्खी देखने को मिली थी. भारत ने उस समय साफ किया था कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसले करता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News