पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फलता पुलिस स्टेशन पर हमला करने और गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने आज सुबह जहांगीर खान की पत्नी जरीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच और खुफिया इनपुट के अनुसार, खुद को ‘पुष्पा’ कहने वाले टीएमसी नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों को भड़काने और थाने पर धावा बोलने की इस पूरी योजना के पीछे जरीना बीबी को ही मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है।
आपको बता दें कि जहांगीर खान को बीते दिनों जबरन वसूली और अन्य गंभीर आरोपों में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, मंगलवार को जहांगीर के समर्थकों ने फलता के शतोल कोलसा इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन किया था। खुफिया सूचनाओं के मुताबिक, इस प्रदर्शन की आड़ में भीड़ का एक हिस्सा फलता थाने पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने की फिराक में था।
समय रहते पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के कारण इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही 8 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस हिंसक प्रदर्शन व साजिश को हवा देने के आरोप में जरीना बीबी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी, जिसके बाद आज सुबह उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play