Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे आंतरिक घमासान और बगावती सुरों के बीच पार्टी की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ मोइत्रा के एक ट्वीट ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। महुआ ने रक्षा मंत्री द्वारा लिखी एक चिट्ठी की तस्वीर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार की सराहना की है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि ममता बनर्जी का साथ छोड़कर महुआ भी बागी नेताओं की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। आपको बता दें कि हाल के दिनों में उन्होंने टीएमसी के बागियों सत्तारूढ़ भाजपा को जमकर कोसा था।
महुआ मोइत्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लिखे गए एक आधिकारिक पत्र की तस्वीर शेयर की है। इस पत्र में रक्षा मंत्री ने महुआ मोइत्रा द्वारा उठाए गए मुद्दे की सराहना की है। महुआ मोइत्रा ने लिखा, ”राजनाथ सिंह जी, सशस्त्र बलों की विकलांगता पेंशन पर इनकम टैक्स छूट जारी रखने के प्रति आपकी सहानुभूति के लिए आपका धन्यवाद। उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी वैसी ही सहानुभूति दिखाएंगे और इस आपत्तिजनक प्रस्ताव को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे। जय हिंद।”
उनके इस बयान को पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में महुआ मोइत्रा का यह ट्वीट राजनीतिक पंडितों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या वे भी बगावती रुख अख्तियार करने वाले नेताओं की कतार में शामिल हो रही हैं? एक तरफ ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर लगातार सौतेले व्यवहार और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही हैं, वहीं अब केंद्र की अचानक तारीफ करने लगी हैं।
आपको बता दें कि टीएमसी के अब तक 29 में से 20 लोकसभा सांसद ममता बनर्जी का साथ छोड़ चुके हैं। उनमें युसूफ पठान जैसे नाम भी शामिल हैं। स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अभिषेक बनर्जी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play