पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 12 तक के करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ओएमआर शीट के जरिए हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने हिंदी भाषा और व्याकरण से जुड़े सवा
शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी
हिंदी ओलंपियाड को सफल बनाने में विद्यालय के हिंदी ओलंपियाड प्रभारी भंवर लाल के साथ रोहितास सैनी, अंकुर सैनी, लक्ष्मी, अनिता और संदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई। शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
प्रिंसिपल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
विद्यालय के प्रिंसिपल ओमप्रकाश जाखड़ ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी भाषाई दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी मजबूत करती हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.