Siwan News नियोजित शिक्षकों की प्रखंडवार सूची उपलब्ध कराने का फरमान – Hindustan

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिले में नियोजित शिक्षकों से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए निर्देश जारी किया है। डीईओ कार्यालय से जारी पत्र में नियोजित शिक्षकों की प्रखंडवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। बताया जा रहा कि डीपीओ स्थापना द्वारा जारी पत्र में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित प्रपत्र में शिक्षकों का नाम, विद्यालय का नाम, नियोजन वर्ष, योगदान तिथि, नियोजन इकाई का नाम व अभ्युक्ति समेत पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विभाग ने संबंधित पदाधिकारियों से सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के कार्यालय को समय पर जांच की अग्रिम कार्रवाई के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

बहरहाल, इस संदर्भ में डीईओ कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी नं. 15469/2014 में निगरानी जांच से संबंधित मामले के मद्देनजर वर्ष 2015 तक नियुक्त नियोजित शिक्षकों की शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना द्वारा नियुक्ति इकाई के तहत नियोजित शिक्षकों की कुल संख्या समेत प्रखंडवार नामों की सूची मांगी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News