पीएम श्री राजकीय स्कूल भणियाणा में हिंदी दिवस मनाया गया: छात्रों और शिक्षकों ने लिया भाग, हिंदी के महत्व पर… – Dainik Bhaskar

भणियाणा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें विजेता विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। व्याख्याता चंद्रवीरसिंह उज्ज्वल और अणदाराम ने सभी को विद्यालय परिसर और दैनिक जीवन में हिंदी भाषा अपनाने की शपथ दिलाई।
पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पतराज बेरड, दानाराम, विकास नेहरा और देवीलाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभु दान और भंवर सिंह सियाग ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News