पछुवादून और जौनसार क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए भाषण, क्विज समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, शिक्षकों ने हिंदी की महत्ता, उपयोगिता और समृद्ध विरासत की जानकारी दी।
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, व्याकरण और समसामयिक विषयों पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में सरीना प्रथम, निधि जोशी द्वितीय और रोहित भारती तृतीय रहे। क्विज में रोहित भारती प्रथम, सरीना द्वितीय और निधि जोशी तृतीय स्थान पर रहे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवांगी उपाध्याय ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों को राजभाषा के प्रति जागरूक किया।
एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन विकासनगर में भी हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. सुधा वर्मा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पछुवादून विकास मंच की ओर से जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जन-जन के संवाद और भारतीय संस्कृति की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी को दैनिक व्यवहार में अपनाने और समृद्ध साहित्य व विरासत से जुड़ने का आह्वान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play