मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में बुधवार को पीजीआरसी की दूसरी बैठक हुई। बैठक में मानविकी, कॉमर्स, प्रबंधन और शिक्षाशास्त्र के शोध सिनॉप्सिस की जांच की गई। बैठक में कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा, कॉमर्स के डीन प्रो. आले मुजतबा, मानविकी की डीन प्रो. कनुप्रिया और सोशल साइंस के डीन प्रो. सुनील कुमार मौजूद थे। बैठक का संयोजन परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार और पीएचडी शाखा के रामकुमार ने किया। बैठक में कॉमर्स और प्रबंधन के कुछ सिनॉप्सिस में आंशिक संशोधन किया गया। प्रो. आले मुजतबा ने बताया कि संशोधन के बाद उसे पास कर दिया गया। प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि मानविकी में सभी सिनॉप्सिस पास कर दिये गये।
बैठक में प्राचार्य प्रो. ममता रानी, अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह, हिन्दी की अध्यक्ष प्रो. कुमारी आशा आदि मौजूद रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play