ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया मकान: रीवा में LIVE VIDEO आया सामने ; गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबा – Dainik Bhaskar

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रहट में लगातार हो रही बारिश के बीच दिनेश विश्वकर्मा का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। घर के क्षतिग्रस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बारिश के दौरान मकान का हिस्सा देखते ही देखते ताश के पत्तों क
बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मकान की हालत पहले से कमजोर हो गई थी। इसी बीच अचानक घर का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। मकान में रखा गृहस्थी का सामान भी मलबे की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वहीं घर की जर्जर हालत को देखते हुए लोग पहले भी घर से बाहर आ गए थे। जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।
दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि कई दिनों से बारिश लगातार हो रही थी। पानी के कारण मकान की दीवारों और छत पर असर पड़ रहा था। उन्हें अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी जल्दी बिगड़ जाएगी। अचानक घर का हिस्सा गिरने लगा और देखते ही देखते पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दिनेश ने कहा कि मकान के साथ घर में रखा जरूरी सामान भी खराब हो गया है। मेहनत की कमाई से वर्षों में तैयार किया गया आशियाना एक झटके में बर्बाद हो गया। परिवार के पास अब रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है और बारिश के मौसम में सबसे बड़ी चिंता बच्चों व परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखने की है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, मकान और गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त होने से करीब 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर सर्वे कराने और वास्तविक नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।
दिनेश ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए परिवार को जल्द राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में कुछ सहारा मिल सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News