Feedback
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ बने. वहीं, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की हालिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई. इन खबरों के अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में 1051 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र बने राम मंदिर के CEO, ऑपरेशन सिंदूर से है खास कनेक्शन
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ की घोषणा हो गई है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का CEO नियुक्त किया गया है. वह भारतीय वायुसेना में 39 साल से ज़्यादा सेवा दे चुके हैं. ट्रस्ट में अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को भी नए सदस्य बनाया गया है.
Gill-Bumrah का डाउनफॉल, पडिक्कल का उछाल… ICC Ranking में भारतीयों की तस्वीर बदली
शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में झटका लगा है. गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 पायदान फिसलकर 9वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए. देवदत्त पडिक्कल ने 5 स्थान की छलांग लगाकर 54वां स्थान हासिल किया है. वे श्रीलंका दौरे पर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे.
CM योगी की मथुरा को ₹1,051 करोड़ की सैगात, 229 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा में 1,051 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक 4 लेन सड़क, यमुना नदी पर दो लेन सेतु, टूरिस्ट हॉस्टल, सीएलटीसी सेंटर शामिल हैं. छाता में मास्टर प्लान रोड, यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर फ्लाईओवर निर्माण भी होगा.
मैटरनिटी लीव पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब मां बनने पर नौकरी में नहीं घटेगा पद
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि नई मांओं का मैटरनिटी लीव के कारण नौकरी का पद या दर्जा नहीं घटना चाहिए. मैटरनिटी लीव से लौटने पर महिला कर्मचारी को वही पद मिलना चाहिए, जो वह पहले संभाल रही थी. ऐसा संभव न हो तो बराबर का पद दिया जाए. पद बदलने का फैसला तभी जायज़ होगा, जब ठोस वजह हो और उसका मैटरनिटी से कोई संबंध न हो.
रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? कल BCCI की बैठक में होगा फैसला, गंभीर-अगरकर-लक्ष्मण रहेंगे मौजूद
BCCI की गुरुवार को मुंबई में अहम हाई पावर मीटिंग होने जा रही है. बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन, खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट प्रबंधन और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. इसमें हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे. BCCI सचिव देवजीत सैकिया बैठक बुलाएंगे और इसकी अध्यक्षता भी करेंगे.
नेपाल की खौफनाक बाढ़: 22 लाख टन मलबा, 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित; 2,359 इमारतों को नुकसान
नेपाल में 26 अगस्त को आई फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है. भोटेकोशी-त्रिशूली नदी के आसपास के इलाकों में 22 लाख टन मलबा जमा हो गया है. बाढ़ से 6 जिलों की 17 नगरपालिकाओं में 84,270 लोग प्रभावित हुए हैं. 2,359 इमारतों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही बन रहे 15 बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे इनके काम में देरी हो सकती है.
20 करोड़ में बिकी Unacademy, समय रैना ने छेड़ा, गौरव मुंजाल बोले- ‘…दुश्मनों की क्या जरूरत?’
एडटेक कंपनी अनएकेडमी बिक गई है. इसे अपग्रेड ने करीब 200 मिलियन डॉलर में खरीदा है. कंपनी की बिक्री के बाद अनएकेडमी के सह संस्थापक और CEO गौरव मुंजाल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने डील की जानकारी देते हुए सभी कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि वो आगे के सफर को लेकर उत्साहित हैं.
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का मास्टरस्ट्रोक, इंडिया ए खेलेगी न्यूजीलैंड में 3 मुकाबले, शेड्यूल जारी
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले इंडिया A टीम न्यूज़ीलैंड A के साथ तीन 4-दिवसीय मुकाबले खेलेगी. 24 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच होने वाली यह सीरीज़ सीनियर टीम के लिए बेहतरीन ड्रेस रिहर्सल होगी. पहला मैच 24-27 अक्टूबर को बर्ट सटक्लिफ ओवल, दूसरा 31 अक्टूबर-3 नवंबर को हेगले पार्क और तीसरा 7-10 नवंबर को खेला जाएगा.
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि बने महासचिव, पहले थे कोषाध्यक्ष
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है. दिल्ली के कारोबारी महेश भागचंदका को नया कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को ट्रस्ट का पहला CEO बनाया गया है. ट्रस्ट के कार्यवाहक महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी दी.
यूपी: ओवैसी को एक हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका, पहले सपा और अब कांग्रेस ने छीन लिया नेता
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस की सदस्यता ली. इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहे. आसिम वकार मुस्लिमों के मुद्दों पर मुखर रहने वाले नेता माने जाते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू