पुडुचेरी-वेल्लोर-महाबलीपुरम सहित कई जगहों पर घूमने का मौका, IRCTC के पैकेज में मिल रही ये सुविधाएं, जानें डिटेल – Aaj Tak

Feedback
कुछ दिनों में दिसंबर खत्म हो जाएगा और नए साल की शुरुआत हो जाएगी. इस मौके पर लोग दोस्तों और परिवार के साथ घूमने का प्लान करते हैं. अगर आपका भी कहीं घूमने का प्लान है तो आप साउथ की खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं. इसके लिए आपको IRCTC का पैकेज बुक करना होगा. इस पैकेज में रहने-खाने-घूमने सहित कई सुविधाएं हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.

ये रही टूर पैकेज की पूरी डिटेल
IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Southern Splendours है. इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा. इस ट्रिप की शुरुआत भुवनेश्वर से होगी.
Are you in search of a South Indian getaway? IRCTC Tourism’s Southern Splendours tour is a great option! Visit the exquisite Chennai, Pondicherry, and more with this 5N/6D package, starting at Rs. 36,840/- pp*. Hurry!

Book now at https://t.co/Mhxu4BjRSa

(packageCode=SCBA61)… pic.twitter.com/jQU2fNtwF2
कितने दिनों की होगी ट्रिप?
ये ट्रिप 6 दिनों की होगी. साउथ घूमने के लिए आईआरसीटीसी ने पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज की शुरुआत 20 दिसंबर से होगी. 

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका
इस पैकेज में आपको भुवनेश्वर, चेन्नई, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, पांडिचेरी, कुम्बकोनम, त्रिची तंजावुर और वेल्लोर घूमने का घूमने का मौका मिलेगा.
कितना आएगा खर्च?
इस पैकेज में अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 55,325 रुपये लगेंगे. अगर आप डबल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 39,955 रुपये लगेंगे. अगर आप ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 36,840 रुपये लगेंगे. वहीं, अगर इस ट्रिप में कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो आपको उसके लिए 29,765 रुपया खर्चा आएगा. वहीं, अगर बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपको 27,845 रुपये खर्च आएगा.  

यहां जानें कैंसिलेशन पॉलिसी
अगर आप ट्रिप शुरू होने के 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने से 15 से 21 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 55 फीसदी काट कर दिया जाएगा.  पैकेज शुरू होने से 8 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज किराया का 80 फीसदी काट कर दिया जाएगा.  वहीं, अगर आप 7 दिन पहले पैकेज कैंसिल करते हैं तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा.
किसी भी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

9390112758
8287932227

इसके अलावा किसी भी सहायता के लिए के लिए आप www.irctctourism.com पर जा सकते हैं.

इस लिंक से बुक करें पैकेज
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News